दिग्विजय सिंह के विधायकों को खरीदने के आरोप पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार करते हुए कहा कि, मुझे लगता है खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। वो तोड़-फोड़, जुगाड़, जोड़-तोड़ करने में सबसे ज्यादा माहिर हैं, अब वो उल्टे आरोप लगा रहे हैं। तो मध्यप्रदेश के हालात पर ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कह सकते हैं’।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस की राजनीति जनता अब अच्छे से समझ गई है और अपना भला- बुरा भी की कौन सी पार्टी उनके हित में काम करती है। इसलिए तो कांग्रेस आज बीजेपी पर ऐसे आरोप लगा रही है। बता दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक बार विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि, आठ विधायकों को बीजेपी ने जबर्दस्ती गुरूग्राम के एक होटल में बंधक बना कर रखा है। इन आठ विधायकों में चार कांग्रेस के हैं। इसमें समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक-एक विधायक हैं, इसमें अलावा दो निर्दलीय विधायक हैं। इन विधायकों का समर्थन भी कमलाथ सरकार को मिला हुआ है।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, बीजेपी कितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन मध्य प्रदेश में हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम सब एक हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में प्रेस से बात करेंगे।