अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अगर चीन विकासशील देश होकर फायदा उठाता है तो अमेरिका को भी विकासशील देश ही बना दो। ट्रंप ने कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन ने अविश्वसनीय रूप से हमारा और अन्य देशों का फायदा उठाया है। आप जानते हैं कि उन्हें विकासशील राष्ट्र माना जाता है। मैं कहता हूं कि ठीक है। फिर हमें विकासशील देश ही बना दीजिए।
राष्ट्रपति ने चीन पर एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें बड़े फायदेे मिलते है। क्योंकि वे विकासशील देश है। भारत एक विकासशील देश है। अमेरिका बड़ा विकसित देश है। हालांकि हमें भी कई विकास कार्य करने है। विश्व व्यापार संगठन द्वारा अमेरिका का फायदा उठाने की बात दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था तब बढ़ने लगी ज बवह अमेरिका की मदद से विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि अगर वे हमसे निष्पक्षता से पेश नहीं आते तो हम उसे छोड़ देंगे।