
पटना: 4 लाख से अधिक किसानों के खाते में जल्द ही फसल सहायता योजना की 300 करोड़ से अधिक राशि जाएगी। बतादें कि, खरीफ 2019 की धान और मक्का फसल की क्षति के अनुसार राशि सरकार देगी। सहकारिता विभाग ने राशि भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। एक सप्ताह के अंदर ही राशि संबंधित किसानों के खाता में जाने लगेगी।
सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने बताया कि 2201 पंचायत के 2 लाख 97 हजार 240 किसान इस योजना के लिए जांच में योग्य पाए गए हैं। इन्हें 215.16 करोड़ की राशि जाएगी। शेष 1.64 लाख किसानों की भी जांच कर जल्द ही राशि भेजी जयेगी। खरीफ 2019 में लगभग 25 लाख किसानों ने फसल सहायता योजना के लिए निबंघन कराया था। पंचायतवार फसल कटनी के आधार पर फसल क्षति का आकलन कर फसल सहायता राशि देने का प्रावधान है।
क्या है प्रावधान
- 7500 रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजा का प्रावधान आधा प्रतिशत भी नुकसान पर
- 37 जिलों के 2201 पंचायतों के 2.97 लाख किसानों की जांच पूरी
- सहकारिता विभाग ने राशि भेजने की तैयारी की
- 1.64 लाख किसानों की जांच रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी
- पीएम फसल बीमा योजना के बदले बिहार में दो साल पहले शुरू हुई फसल सहायता योजना
- इस योजना में किसानों को प्रीमियम की कोई राशि नहीं देनी होती है
- बीमा कंपनी की भूमिका नहीं, सरकार फसल नुकसान का आकलन कर देती है क्षतिपूर्ति