
जमशेदपुर: झारखंड में कोरोना के मामले मिलने की रफ्तार तो धीरे-धीरे बढ़ रही है, मगर मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में हम अभी काफी पीछे हैं।
बतादें कि, राज्य में पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था। अब मरीज के ठीक होने की पहली खबर 20 अप्रैल को यानी संक्रमण शुरू होने के 21वें दिन आई है। जबकि अन्य राज्यों में ये दर काफी बेहतर है।