
झारखंड: राज्य में अब तक 60 कोरोना के पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें 49 केस एक्टिव हैं जिनका अलग-अलग जगहों पर कोविड-19 सेंटर में इलाज चल रहा है। कुल मरीजों में से आठ स्वास्थ्य हो चुके हैं जबकि तीन की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के डरकर राज्य के चार जिलों के सात डॉक्टर और 18 स्वास्थ्य कर्मी पिछले एक महीने से ड्यूटी से गायब है। इसकी जानकारी के बाद सिविल सर्जन ने विभाग से इनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है।
बतादें कि, लॉकडाउन फेज-2 के 11वें दिन शनिवार को कोरोना पॉजिटिव वाले जिलों (रांची, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, सिमडेगा, गढ़वा) में पुलिस सख्ती बरत रही है। यहां बाहर से आने व यहां से बाहर जाने पर पूरी तरह से रोक है। सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों को इसकी अनुमति है। साथ ही प्रशासन द्वारा इन जिलों में मरीजों के घरों के आसपास तीन किलोमीटर के दायरे में लगातार सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है जबकि जांच सैंपल भी लिया जा रहा है। सभी लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।