
पटना. बिहार के 11 मरीजों ने कोरोनावायरस से जंग जीत ली है। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के आदेश के मुताबिक सभी को अगले 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा। एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।
जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है उसमें पांच मरीज मुंगेर, तीन नालंदा, एक बक्सर, एक भोजपुर और एक नवादा के रहने वाले हैं। दस मरीज पटना के एनएमसीएच में भर्ती थे और नवादा की रहने वाली मरीज सदर अस्पताल में भर्ती थी।
नवादा: तीन में से दो मरीज ठीक
नवादा की एक और मरीज ठीक हो गई। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने उसे संक्रमणमुक्त होने का प्रमाण पत्र दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से लड़की कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। नवादा में अब कोरोना का एक केस बचा है।
कोरोना के 56 मरीज ठीक हुए, 197 केस एक्टिव
बिहार में अब तक कोरोना के 259 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 56 लोग स्वस्थ हो गए। अब तक दो मरीजों की मौत हुई है। 201 केस एक्टिव हैं।
मरीजों के नाम | कहां के रहने वाले | कब भर्ती हुए |
मो. मुस्तफा | मुंगेर | 17 अप्रैल |
मो. अलाउद्दीन | मुंगेर | 17 अप्रैल |
नाहिदा खातून | मुंगेर | 17 अप्रैल |
अखलाक अहमद | मुंगेर | 17 अप्रैल |
सहजादी खातून | मुंगेर | 17 अप्रैल |
मो. कैफ अकरम | नालंदा | 17 अप्रैल |
डॉ. मो. जहांगीर | नालंदा | 19 अप्रैल |
सलमा परवीन | नालंदा | 15 अप्रैल |
अरमान अंसारी | बक्सर | 19 अप्रैल |
राजेश कुमार सिंह | भोजपुर | 19 अप्रैल |