
पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 274 तक पहुंच गया है। बीते एक सप्ताह के दौरान आठ नए जिलों में इसका प्रसार हुआ है। रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों से 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें गोपालगंज से 9, रोहतास से 6, पूर्वी चंपारण से 4, अरवल से 3 और जहानाबाद से 1 संक्रमित मिले हैं।
राज्य के 21 जिले आए चपेट में
इस तरह से राज्य के 21 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। सर्वाधिक संक्रमण की बात करें तो मुंगेर में 65, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30 तथा बक्सर में 25 मामले मिले हैं। इसके पहले बीते चार दिनों में ही आधे मरीज मिले हैं। गोपालगंज से मिले संक्रमितों में 19, 60, 30, 41, 45, 60, 65 के पुरुष तो 50 व 60 साल की दो महिला शामिल हैं। वहीं पूर्वी चंपारण के चार पॉजिटिव में 28,32,50 और 54 साल के पुरुष शामिल हैं। इसी तरह रोहतास से 6, 17, 20, 66, साल के पुरुष तो 32, 35 साल की महिला हैं। वहीं अरवल में 20, 21, 37 साल के पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं जहानाबाद से 28 साल का पुरुष संक्रमित मिला है।
कोरोना संक्रमण की स्थिति बीते चार दिनों के दौरान विस्फोटक हुई है। इस दौरान आधे मरीज मिले हैं। तारीखों पर गौर करें तो 19 अप्रैल को 10, 20 अप्रैल को 17, 21 अप्रैल को 13, 22 अप्रैल को 17, 23 अप्रैल को 27, 24 अप्रैल को 53 तथा 25 अप्रैल को 28 नए मामले मिले।
चार संक्रमित मिलने के बाद गोपालगंज में सात पॉजिटिव
गोपालगंज में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। रविवार को जिले के अलग-अलग चार प्रखंड में चार नए कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर संबंधित इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। संबंधित गांव के तीन किलोमीटर की परिधि में गांवों को सील कर लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लेने में प्रशासन लग गया है। सिविल सर्जन डाॅ. टीएन सिंह ने बताया कि गोपालगंज, पंचदेवरी, फुलवरिया और भोरे में चार पॉजीटिव मरीज मिले हैं। गत 23 अप्रैल को इनका सैंपल लिया गया था। ज्ञातव्य है कि जले में पूर्व में जिला में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जो बाद में निगेटिव हो गए। 25 दिन की लंबी अवधि बीतने के बाद जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों के मिलने की पुष्टि हुई है। इस तरह से गोपालगंज में संक्रमित की संख्या सात हो गई है।
एक सप्ताह में आठ नए जिलों में फैला संक्रमण
राज्य में कोरोना का प्रसार हाल के दिनों में तेजी से हुआ है। एक सप्ताह पहले तक 13 जिलों के 86 मरीज इसकी चपेट में थे, लेकिन बीते एक सप्ताह के दौरान संक्रमितों का आंकड़ा तो तेजी से बढ़ा ही, आठ नए जिलों में भी कोरोना का प्रसार हो गया। वर्तमन में राज्य के 38 में से 21 जिले कोरोना प्रभावित हो चुके हैं।
65 मामलों के साथ टॉप पर मुंगेर, पटना में भी हालत गंभीर
कोरोना के बड़े संक्रमण वाले जिलों की बात करें तो 65 मामलों के साथ मुंगेर टॉप पर है। वहां का जमालपुर सबसे बड़े कोरोना हॉट-स्पॉट के रूप में सामने आया है। 34 मामलों के साथ नालंदा में भी स्थिति गंभीर है। पटना में 33 मरीज मिले हैं। पटना का खाजपुरा कोरोना का बड़ा हॉट-स्पॉट बनकर सामने आया है। पटना के नए इलाकों में भी काेरोना फैल गया है। सिवान में 30 तथा बक्सर में 25 मामले मिले हैं। 14 मामलों के साथ कैमूर भी नया हॉट-स्पॉट बनता दिख रहा है।
किस जिले में कितने संक्रमित, एक नजर
1. मुंगेर: 65
2. नालंदा: 34
3. पटना: 33
4. सीवान 30
5. बक्सर: 25
6. कैमूर: 14
7. रोहतास: 15
8. बेगूसराय: 9
9. गोपालगंजः 12
10. गया: 6
11. भागलपुर: 5
12. पूर्वी चंपारणः 5
13. नवादा: 3
14. सारण: 3
15. बांका: 2
16. वैशाली: 2
17. भोजपुर: 2
18. औरंगाबाद: 2
19. लखीसराय: 1
20. भोजपुर: 1
21. अरवल:4