
रिम्स में पड़े 10 लावारिस शवों का मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लॉकडाउन के नियम का पालन करते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी सदस्यों को घर में रहने व मृत आत्माओं की शांति प्रार्थना करने कहा गया। सामाजिक दूरियां का ख्याल रखते हुए शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
प्रवीण लोहिया स्वयं शवों को मुखाग्नि दी। प्रवीण लोहिया ने जानकारी दी कि आज 10 शवों को मिलाकर अभी तक संस्था की ओर से 959 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इस दौरान संस्था को नगर निगम की तरफ से लकड़ी और किरासन तेल उपलब्ध कराया गया।
चूंकि रिम्स को शीत शव गृह के मरम्मत का कार्य करवाना था। इसलिए संस्था से अनुरोध किया गया था कि शवों का दाह संस्कार अगर सम्भव हो तो किया जाए। इसके बाद मुक्ति संस्था ने आज शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मुक्ति संस्था के अध्यक्ष के अलावा रिम्स के चार कर्मी शामिल थे, जिन्होंने शव को पैकिंग कर जुमार नदी तक पहुंचाया।