
झारखंड में रामगढ़ जिले के ओरमांझाी घाटी में देर रात एक पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में वहां चालक एक जवान की मौत हो गई और कई पुलिस के जवान घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार देर रात हटिया रेलवे स्टेशन से मजदूरों को स्कॉट कर चतरा ले जा रही चतरा पुलिस की बोलेरो वाहन बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिसमें चालक दिनेश सिंह यादव को काफी गंभीर चोटें आई थी। घायल चालक सहित अन्य जवानों को इलाज के लिए छत्तरमाण्डू स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य जवान को रिम्स रेफर किया गया। लेकिन चालक हवलदार यादव का रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।