
काेराेनावायरस के संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने लाॅकडाउन काे फिर 17 मई तक बढ़ाने की घाेषणा कर दी है। लेकिन ज्यादातर पाबंदियां अब सिर्फ कंटेनमेंट जाेन तक सिमटकर रह जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक चार मई से रेड जाेन में (कंटेनमेंट जाेन को छोड़कर) सभी दुकानें खुल सकेंगी। वहीं, ओरेंज जाेन जिलाें में ओला-उबर जैसी एप बेस्ड कैब चल सकेंगी। ग्रीन जाेन जिलाें में बसें भी चल सकेंगी। हालांकि राज्य सरकार लाॅकडाउन 3.0 के दाैरान किन क्षेत्राें काे छूट देगी और किसपर राेक लगाएगी, इस पर रविवार काे फैसला होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने कहा कि लाॅकडाउन 3.0 में केंद्र सरकार के निर्देश काे झारखंड में कैसे लागू किया जाए, इसपर राज्य की जरूरत के अनुसार फैसला लिया जाएगा। इससे पहले वह क्षेत्रवार समीक्षा करेंगे। भाैगाेलिक और व्यावसायिक स्तर पर समीक्षा हाेगी। क्याेंकि मजदूर वापस आने लगे हैं। इससे नई तरह की चुनाैतियां बढ़ी हैं। उधर, राज्य सरकार केंद्र की गाइडलाइन का अध्ययन किया जा रहा है। राज्य कार्यसमिति की रविवार दाेपहर बाद एक बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें मुख्य सचिव के अलावा कार्यसमिति में शामिल सीनियर आईएएस अफसर भी माैजूद रहेंगे। बैठक में केंद्र की गाइडलाइन पर चर्चा हाेगी।
रेड जाेन में एक जिला, ग्रीन जोन में 13 जिले और ऑरेंज में 10 जिले शामिल
केंद्र सरकार ने झारखंड के 14 जिलाें काे ग्रीन जाेन में रखा है। वहीं नाै जिले ऑरेंज जाेन में हैं। सिर्फ रांची जिले काे रेड जाेन में रखा गया है। केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक ग्रीन जाेन काे पूरी तरह से खाेल दिया जाएगा, जबकि ऑरेंज जाेन में छूट बढ़ाई जाएगी। झारखंड के ग्रीन जाेन वाले 14 जिलाें में अगर दाे दिन में काेई मरीज नहीं मिले ताे इन्हें अनलाॅक कर दिया जाएगा। मरीज मिलने पर छूट वापस ले ली जाएगी। राज्य में 33 कंटेनमेंट जाेन चिह्नित किए गए हैं। इनमें सिर्फ रांची में ही 15 कंटेनमेंट जाेन हैं। यहां काेई भी छूट नहीं मिलेगी।