
रविवार रात को इलाज के अभाव में हुए बच्चे की मौत को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गंभीरता से लिया है। विनय कुमार मुर्मू के साथ घटी इस घटना पर उन्होंने दुख जताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। ट्वीट कर उन्होंने राज्य में कोरोना के साथ प्रसव समेत अन्य बीमारियों के उपचार की भी उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
समय पर नहीं मिला था इलाज
दरअसल रविवार शाम विनय मुर्मू दर्द से कराहती अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे। समय से चिकितसीय उपचार नहीं मिलने पर उनके बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। रांची की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले ठीक ऐसी ही एक घटना रांची के प्रवीण कुमार के साथ भी ठीक यही घटना घटी थी। इसके अलावा लॉक डाउन के दौरान राज्य के अन्य जिलों से भी इस लापरवाही का मामला सामने आया था।