
धनबाद में दो कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने शनिवार को बताया कि दोनों मां-बेटा हैं। महिला कैंसर मरीज है। उपचार के लिए मुंबई गई थी, जहां से लौटने के बाद दोनों में संक्रमण पाया गया है। धनबाद में अब मरीजों की संख्या जहां चार हो गई है। वहीं,राज्य कुल मरीज 156 हो गए।
शुक्रवार को अब तक में सर्वाधिक 22 मिले थे। जिसमें 20 मरीज गढ़वा में और दो मरीज कोडरमा में मिले थे। सभी 22 मरीज दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं। प्रधान सचिव ने बताया कि गढ़वा के सभी मरीज सूरत से जबकि कोडरमा का एक मरीज सूरत और एक मरीज वाराणसी से लौटा है।
धनबाद में शनिवार से पहले मिले दोनों मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार से पहले वहां का अंतिम मरीज 18 अप्रैल को मिला था। जिसकी अवधि 21 दिन पूरी हो चुकी थी। शनिवार को यदि मरीज नहीं मिलता तो रविवार को धनबाद ग्रीन जोन में शामिल हो जाता। लेकिन शनिवार को दो मरीज मिलने के साथ ही धनबाद ऑरेंज जोन में ही रह गया है।
गढ़वा में एक साथ 20 मरीज मिलने से हड़कंप: गढ़वा में एक साथ कोरोना के 20 मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। यह दहशत जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक है।
इन जिलों में कुछ इस तरह है मरीजों की संख्या
जिला कुल मरीज
रांची 93
गढ़वा 23
बोकारो 10
पलामू 08
हजारीबाग 03
धनबाद 04
गिरिडीह 01
सिमडेगा 02
कोडरमा 03
देवघर 04
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
कुल 156