
गया । गुजरात के सूरत से गुरुवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 3112 प्रवासी मजदूर और उनके स्वजन पहुंचे। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी को उतारा गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान छह श्रमिक कोरोना संदिग्ध मिले। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा गया जिले के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों के लिए प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था कर उन्हें गृह जिला भेजा गया। जंक्शन पर मजदूरों के उतरते ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई तो तापमान बढ़ा मिला। ये श्रमिक गया जिले के साथ बांका, शेखपुरा,औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, नवादा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कैमूर, भागलपुर, नालंदा एवं लखीसराय के भी प्रवासी थे। गुजरात के सूरत से दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरे प्रवासियों की गया जंक्शन पर मेडिकल जाच के दौरान दर्जनों लोगों का तापमान अधिक पाया गया।
इसके बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी के द्वारा पानी के बोतल देकर सभी का मुंह-हाथ धुलाया गया। ———– ट्रेन से उतरे 300 लोगों में हाई फीवर गुरुवार को जबलपुर से गया जंक्शन पर उतरे करीब 300 रेल यात्रियों को हाई फीवर की शिकायत मिली। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि लंबी यात्रा करने व अधिक गर्मी रहने के कारण इन यात्रियों के शरीर का तापमान अचानक से बढ़ गया था। घबराने की कोई बात नहीं है। सीएस ने कहा कि गया पहुंचे सभी रेल यात्रियों को ठंडे स्थान पर बैठाया गया। सबको ठंडा पानी पिलाया गया। कुछ देर बाद सबके शरीर का तापमान नॉर्मल हो गया। इसके बाद सबकी स्क्रीनिंग की गई।