
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर को लेकर स्पेशल ट्रेन बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में झारखंड राज्य के 16 जिले के कुल 1457 मजदूरों एवं छात्र-छात्राएं हैं, जिसमें बोकारो के सबसे अधिक 469 मजदूर व छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा धनबाद जिले के 33, चतरा जिले के 59, देवघर जिले के 33, पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम के 23, गढ़वा जिले के 43, गिरिडीह जिले के 195, गुमला जिले के 04, हजारीबाग जिले के 370, कोडरमा जिले के 77, लातेहार जिले के 43, रामगढ़ जिले के 34, रांची जिले के 36, सरायकेला-खरसावां जिले के 02, जामताड़ा जिले के 04 एवं अन्य 32 हैं। प्रवासी मजदूर व छात्र-छात्राओं के पहुंचने पर स्टेशन में ही उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। 67 बसों से उन्हें अपने गृह जिला की ओर भेजे जाने की तैयारी हो रही है।