
नई दिल्ली रांची राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को 858 यात्री रांची आए। ट्रेन अपने निर्धारित समय 10 बजे रांची स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म पर उतरने के बाद सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। ट्रेन में राज्य के विभिन्न जिलों की यात्री दिल्ली से सफर कर रांची पहुंचे हैं । इन यात्रियों के लिए स्टेशन में बस, प्रीपेड टैक्सी आदि की व्यवस्था की गई थी। जबकि शहर में यात्रियों को विभिन्न स्थानों पर छोड़ने के लिए सिटी बसों की व्यवस्था की गई थी।