
झारखंड में बुधवार को सर्वाधिक 42 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें गिरिडीह के पांच मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 1 धनबाद, 1 हजारीबाग, 1 चतरा,1 गुमला व 1 सरायकेला में मिले हैं। नए मरीजों में अधिकांश दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं। बुधवार को मिले 42 मरीजों के साथ ही राज्य में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 248 से बढ़कर 290 पहुंच गई है। बता दें कि झारखंड में कोरोना का संक्रमण 21 जिलों तक पहुंच चुका है।गिरिडीह में सात दिनों के बाद बुधवार को कोरोना के एक साथ पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें दो जमुआ प्रखंड के चनमनों गांव के हैं। (20 व 27 वर्षीय), जबकि दो पीरटांड़ के कुमारलालो (42 व 43 वर्षीय)व एक कबरियाबेरा (18 वर्षीय) के हैं। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।जमशेदपुर में मिले नौ पॉजिटिव में छह गोविंदपुर के एक ही परिवार के हैं और तीन एमजीएम अस्पताल के केस हैं। गोविंदपुर के कोरोना पॉजिटिव 10 मई को दिल्ली से आए थे। चार दिनों तक क्वारेंटाइन रहने के बाद 14 मई को एमजीएम आईसोलेशन वार्ड भेजे गए थे। तीन अन्य पॉजिटिव में एक बेंगलुरू से 13 मई को और दूसरा मुंबई से 18 मई को आया था। मुंबई से ही16 मई को महिला आई थी।
सूरत से जमुआ आए थे युवक : जमुआ प्रखंड के चनमनों गांव में मिले दोनों पॉजिटिव युवक सूरत से आए थे। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 12 हो चुकी है। इसके पूर्व 13 मई को डुमरी में तीन पुरुष व जमुआ के रेम्बा मंझीलाटांड़ में एक संक्रमित मिल चुका है। इसके पूर्व बिरनी प्रखंड के गरांयडीह और केंदुईयाटांड़ में एक-एक, जमुआ के चनमनो में महिला समेत दो तथा गांडेय के कारीपहरी में एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया जा चुका है।
गढ़वा नया हॉटस्पॉट : गढ़वा जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलो की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को एक साथ 18 नया मामला सामने आया। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 44 पर पहुंच गई। बुधवार को 18 नया पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी से लोग दहशतजदा हैं।
कुल संक्रमित 290 हुए : रांची 105, गढ़वा 47, गुमला 03, बोकारो 10, पलामू 15, लोहरदगा 02, रामगढ़ 03, हजारीबाग 33, धनबाद 07, गिरिडीह 15, सिमडेगा 03, कोडरमा 14, देवघर 05, जामताड़ा 02, लातेहार 04, गोड्डा 01, दुमका 02, पूर्वी सिंहभूम 15, पश्चिमी सिंहभूम 01, सरायकेला 02, चतरा 01