
पश्चिम चंपारण। पश्चिम चंपारण में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 27 हो गयी। हालांकि इसमें से 11लोग कोरोना को हरा कर निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अपने घर जा चुके हैं। दो नये कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि डीएम ने की है। इसमें एक पॉजिटिव गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जबकि दूसरा सिकटा प्रखंड के क्वारंटाइन कैंप में है।
बता दें कि बुधवार को जिले में एक साथ 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं बिहार में अबतक कुल 1900 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
बिहार राज्य, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।