
झारखंड को-आपरेटिव बैंक में 33 करोड़ के लोन घोटाले में सीआईडी ने तत्कालीन बैंक मैनेजर सुनील कुमार सत्पथी को गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला के झारखंड कोऑपरेटिव ब्रांच में हुए घोटाले को लेकर बीते साल कांड संख्या 118 ऑब्लिक 19 और 119 ऑब्लिक 19 दर्ज किया गया था। सीआईडी एडीजी अनिल पाल्टा ने बताया कि तत्कालीन बैंक प्रबंधक की गिरफ्तारी केस नंबर 118 में की गई है। झारखंड सीआईडी ने 2 हफ्ते पूर्व बैंक में लोन घोटाले से संबंधित केस को टेकओवर किया था। जांच में सुनील कुमार सत्पथी की भूमिका गलत पायी गयी थी। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था।कॉ-ओपरेटिव बैंक में साल 2011 से लेकर 2016 तक बैंक अधिकारियों की मदद से 38 करोड़ का लोन घोटाला हुआ है। विभागीय जांच के बाद इस मामले में अगस्त 2019 में सरायकेला के संजय डालमिया समेत अन्य बैंक कर्मियों कोल के आधार पर यह लोन लिया था। बैंक के द्वारा मॉर्गेज रखे गए कागजातों से अधिक की लोन राशि स्वीकृत कर दी गई थी। बाद में लोन एनपीए हो गया था। पूरे मामले में 1 दर्जन से अधिक बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध हैं।