
पटना दुल्हिन बाजार। थाना क्षेत्र के पनसुही गांव में शुक्रवार की देर शाम अधेड़ को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक की पहचान सरकुना गांव निवासी पन्नू यादव के बेटे 45 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। उमेश पर चार महीने पहले वृद्ध की हत्या का आरोप लगा था। तब से वह फरार था और ननिहाल में छिपकर रह रहा था। उमेश को बदमाशों ने पांच गोलियां दाग दीं, जिससे अंदेशा है कि बदला लेने की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया।
बहरहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव अपने ममेरा भाई संटू कुमार के साथ देर शाम घर के बाहर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक बाईक पर सवार तीन बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी। गोली लगते ही उमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान ममेरा भाई घायल कर दिया है। प्रेम प्रसंग से शुरुआत हुआ विवाद एक वर्ष पूर्व सरकुना गाव में उमेश यादव की बेटी को गाव के ही धरीक्षण यादव के पोता से प्यार हो गया था। प्यार परवान चढ़ा दोनों गाव से फरार हो गए। इसी बीच दोनों परिवार के बीच दुश्मनी बढ़ गई।
आरोप है कि छह माह पूर्व धरीक्षण यादव को गाव में ही पटवन के दौरान हत्या कर दी गई थी। जिसमें उमेश मुख्य आरोपित था। उमेश यादव को पाच गोलियां लगी हैं। दो-दो गोली सीने व सिर में और एक गोली हाथ में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। थाना क्षेत्र के पनसुही गांव की घटना बाइक सवार बदमाशों ने मारीं पांच गोलियां