
झारखंड में रविवार को 27 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि 27 नए पॉजिटिव मरीजों में पुर्वी सिंहभूम में 04, पश्चिमी सिंहभूम में 03, हजारीबाग में 04, गढ़वा में 03, रामगढ़ में 03, कोडरमा में 2 और रांची के बुंडू में मिला 01 मरीज शामिल है। इसके अलावा देर रात धनबाद में तीन और पाकुड़ में चार मरीज मिले, जिससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है। पाकुड़ 22वां जिला है, जहां कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अब राज्य के दो जिले खूंटी और साहिबगंज ही ग्रीन जोन में रह गये हैं।
स्वस्थ मरीजों में रांची की सेंचुरी
स्वस्थ हो चुके मरीजों में रांची ने सेंचुरी पूरी कर ली है। रांची में अब तक मिले 115 मरीजों में 100 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि, दो मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 13 रह गई है। रविवार को सात मरीजों को स्वस्थ पाए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिसमें पांच रिम्स व दो मरीज गिरिडीह के शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 148 पहुंच गई है। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 218 है।
अभी तक मिले मरीजों का विवरण
जिला कुल मरीज
रांची 115
बोकारो 15
हजारीबाग 45
धनबाद 10
गिरिडीह 16
सिमडेगा 07
कोडरमा 29
देवघर 05
गढ़वा 50
पलामू 15
जामताड़ा 02
गोड्डा 01
दुमका 02
पु.सिंहभूम 24
लातेहार 04
लोहरदगा 02
रामगढ़ 09
प. सिंहभूम 07
गुमला 10
सरायकेला 04
चतरा 01
पाकुड़ 04
कुल 377