
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद बुधवार को शुभ मुहूर्त में पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट कर गए हैं। गुरुवार से उप मुख्यमंत्री जनता दरबार में रहेंगे। 9.30 से 11 बजे तक पटना में रहने पर लोगों से मिलेंगे। सरकार ने पांच देशरत्न मार्ग को उप मुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित कर रखा है।
बता दें कि 2017 में इस बंगले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार की सरकार का बड़ा विवाद हुआ था। तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री रहते हुए यह बंगला मिला था इसमें वे काफी दिन रहे भी थे, लेकिन पद से हटने के बाद भी उन्होंने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था। केस और मुकदमे के बाद तेजस्वी ने पांच देशरत्न मार्ग बंगला को खाली किया था। महंगी टाइल्स, अन्य साजों समान को लेकर भी बंगला काफी चर्चित हुआ था।
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक तेजस्वी यादव ने था कि मुझे आवंटित आवास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के बंगले से सटा हुआ था, ये बात उन्हें (नीतीश कुमार) गवारा नहीं। तेजस्वी यादव ने कहा था कि मेरा आवास हमेशा जनता के लिए खुला रहता है, इस बात को लेकर नीतीश कुमार को आपत्ति थी। उन्होंने नीतीश कुमार पर छह बंगले रखने का भी आरोप लगाया था।
अब सरकार ने पहली बार बिहार के उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाल रहे तारकिशोर प्रसाद को पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट कर दिया है। तारकिशोर प्रसाद बुधवार को शुभ मुहूर्त में पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। तारकिशोर पटना में रहने के दौरान 9.30 से 11 बजे तक लोगों से मिला करेंगे। आज जनता दरबार का पहला दिन है।