
NH-31 पर घंटे भर फंसी गाड़ियां दरसल बेगूसराय के एक सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे से नेशनल हाइवे – 31 लंबा जाम लग गया। प्रशासन द्वारा करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद जाम को छुड़ाया जा सका।
दुर्घटना रात के 8 बजे के करीब एक अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरे व्यक्ति को गंभीर स्थिति में बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से ही आक्रोशित लोग NH पर उतर आये और बेगूसराय-खगड़िया मार्ग को जाम कर दिया।
दुर्घटना के बाद पीड़ितों के परिजन समेत स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर NH पर उतर गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उग्र भीड़ ने कुछ भी नहीं सुना और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
इस वजह से NH-31 पर दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इनमें पटना से उत्तर-पश्चिमी बिहार की ओर जाने वाली और उधर से पटना की ओर आने वाली गाड़ियां भी शामिल थी।
दरअसल, खातोपुर में जयमंगला पेट्रोल पम्प के पास साइकिल पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। मृतक 35 वर्षीय पंकज लाखो का ही निवासी था। वह और उसका साथी ट्रक से गिट्टी अनलोड कर आ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।