
बिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पुलिस को झाझा के जंगल से सोमवार की शाम पुलिस ने 20 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। विस्फोटक जमीन के भीतर तक डाल कर रखा गया था। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने भविष्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यह किया था।
एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने तारीफ़ करते हुए कहा कि जमुई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ झाझा के मानिकथान जंगल में पुलिस अभियान चला रही थी।
इस दौरान जमीन के नीचे विस्फोटक निकाला गया। उन्होंने कहा कि झाझा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।और वे बेहद खुश है
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व चकाई के जंगल में एक गुफा से नक्सलियों का बॉक्स बरामद किया गया था। बॉक्स के अंदर नक्सली साहित्य व कई सामान पाए गए थे।
दो दिन पहले चरका पत्थर के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को शराब की बड़ी खेप बरामद हुई थी।
एसपी मंडल ने कहा कि नेतृत्व में जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है।