
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव मेघू बड़ाइक को झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शाहत अख्तर को अगले आदेश तक समेकित जनजाति विकास अभिकरण का परियोजना निदेशक बनाया गया है।
इसी प्रकार पाकुड़ के डीआरडीए निदेशक राधेश्याम प्रसाद का तबादला करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में उप निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
झारखंड सरकार ने 17 जिला आपूर्ति पदाधिकारियों (डीएसओ) का तबादला किया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
नाम कहां गए
अरविंद कुमार हजारीबाग
प्रमोद राम कोडरमा
जयदीप तिग्गा साहिबगंज
राजीव रंजन पूर्वी सिंहहभूम
वासुदेव प्रसाद गोड्डा
विजेंद्र कुमार गढ़वा
विकास तिर्की जामताड़ा
सुदर्शन मुर्मू रामगढ़
पूनम कच्छप सिमडेगा
रोशन कुमार साह बोकारो
संजय कुमार दास लातेहार
अमित कुमार पश्चिमी सिंहभूम
गीतांजलि सरायकेला खरसावां
अनिल कुमार यादव चतरा
गौतम कुमार भगत गिरिडीह
रंजीता टोप्पो खूंटी
गुलाम समदानी गुमला