
दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में एक दिवसीय बांग्लादेश मुक्ति संग्राम का 50 वां वर्षगांठ पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डक्टर मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस की पर्यवेक्षिका जया मिश्रा एंव कार्यक्रम के प्रभारी सुनील सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष सीता राम झा,उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम कार्यक्रम के प्रभारी रीता सिंह भी मौजूद थे। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971′ की 50 वीं वर्षगांठ को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा 01 अगस्त से 31अगस्त के बीच बिहार के सभी ज़िलो में कार्यक्रम आयोजित किया जारहा है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डां० मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस की पर्यवेक्षिका जया मिश्रा एंव कार्यक्रम के प्रभारी सुनील सिंह को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा आज लोहिया चौक से तिरंगा यात्रा के साथ कांग्रेश ज़िला कार्यालय तक लाया गया है। इस कार्यक्रम मे ज़िले के कई विद्वानों लोगों के साथ सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता ने भाग लिया। वही अतिथि द्वारा 11 जवानों वह उनके परिजन को पाग चादर एवं पुष्प माला से सम्मान किया गया। सम्मानित सैनिकों द्वारा लोगों के साथ अपने अनुभव को साझा किया गया।
वही डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, बांग्लादेश का निर्माण मे भारत का रोल एवं उस समय के प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की क्या भूमिका थी इसके बारे में लोगों तक जानकारियां पहुंचाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कुछ लोग जानकारी के अभाव में कुछ भी बोल लेते हैं लेकिन सत्य तो यह है कांग्रेस द्वारा हमेशा भारत देश एवं भारत वासियों के लिए लगातार संघर्ष किया गया है और उसमें कामयाबी भी हासिल की गई है। भारत देश में कांग्रेस द्वारा दिए गए बलिदान एवं संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।